सलमान खान ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को   Kiss किया 

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी दिखाई दी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती देखी गईं.

सलमान और संगीता का रिश्ता काफी समय से जोड़ा जा रहा है। सुपरस्टार के 57वें जन्मदिन पर सलमान के साथ संगीता भी नजर आ रही हैं.

सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को बाहर कार तक छोड़ने आते हैं।

और फिर सलमान संगीता को गले लगाते और माथे पर किस करते साफ नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों को देखकर हर कोई अंदाजा लगा रहा है कि क्या सलमान खान को एक बार फिर संगीता बिजलानी से प्यार हो गया है।

हर तरफ ये चर्चा है कि शायद सलमान खान को फिर से संगीता बिजलानी से प्यार हो गया है।

यह पहली बार नहीं है जब सलमान और संगीता को एक साथ देखा गया है। इससे पहले भी सलमान और संगीता को कई बार साथ देखा जा चुका है।

सलमान खान और संगीता बिजलानी कभी बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल माने जाते थे। और इनका रिश्ता करीब 10 साल तक चला।

फिल्म निर्माता करण जौहर के शो में सलमान खान ने कहा कि वह संगीता बिजलानी के साथ शादी करने वाले थे और शादी के कार्ड भी छपवा लिए।

सलमान और सोमी अली की बढ़ती नजदीकियों की वजह से सलमान और संगीता का ब्रेकअप हो गया था।